मेरी ज़िन्दगी में आकर,
तुमने मुझे मेरेपन की नई अनुभूति दी है,
जो भूल बैठी मैं ख़ुद को,
वही मेरे वजूद को मजबूती दी है,
वो शब्द जो मेरे हाथों से बिखर से गए थे,
उन्हें मेरे बस में कर के,
खो जाने के एहसास से मुक्ति दी है,
मेरी ज़िन्दगी में आकर,
तुमने मुझे मेरी अभिव्यक्ति दी है,
खालीपन का वो एहसास,
जो बसने लगा था मेरे अन्दर बाहर,
उस एहसास को मिटाकर,
तुमने मुझे एक नयी ज़िन्दगी दी है....
No comments:
Post a Comment